Durga idol immersion accident
Durga idol immersion accident : उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल गया है। इस दर्दनाक घटना ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना में 11 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
यूपी में आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की डूंगरवाला उंटगन नदी और ताजगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए एक जगह नदी में उतरे 8 लड़के और दूसरी जगह 5 लड़के अचानक तेज बहाव में बहने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
उंटगन नदी से एक युवक को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और परिजन मां दुर्गा से अपने बेटों की सलामती की प्रार्थना करने लगे। वहीं थाना ताजगंज क्षेत्र के कारभना स्थित यमुना नदी में भी पांच लड़कों के डूबने की सूचना मिली है, इनमें 3 तीन लड़कों को गोताखोर और जल पुलिस ने निकाल लिया है। जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे खेरागढ़ के डूंगरवाला उंटगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। परंपरा के अनुसार महिलाएँ किनारे पर ही रुकीं, जबकि युवक प्रतिमा लेकर नदी में उतरे। इस बीच अचानक तेज बहाव और गहराई में जाने से आठ युवक फँस गए। प्रतिमा लेकर अंदर गए कुछ युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आठ लड़के बहाव में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह मौके पर पहुँचे। हालात की गंभीरता देखते हुए उन्होंने तुरंत वर्दी उतारी और अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने भोला नाम के युवक को बाहर निकाल लिया। भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बाकी छह युवक अब भी लापता हैं।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…