Lakme Fashion Week
Lakme Fashion Week : दिल्ली में इस वक्त फैशन लवर्स के लिए एक शानदार उत्सव चल रहा है। लैक्मे फैशन वीक x FDCI का 25वां एडिशन। इस बार का सीजन स्टाइल और कम्फर्ट का अनोखा मेल लेकर आया है। इवेंट में 20 से अधिक डिजाइनर्स ने अपने रेडी-टू-वियर कलेक्शंस के जरिए भारतीय फैशन को एक नया आयाम दिया है। खास बात यह है कि हर डिजाइन में जहां एक ओर इंडियन ट्रेडिशन की झलक है, वहीं दूसरी ओर मॉडर्न टच ने इसे और ज्यादा आकर्षक बना दिया है।
इस सीजन के खास आकर्षणों में से एक रहा डिजाइनर आसीम कपूर का कलेक्शन ‘आकार’, जो पेरू की पारंपरिक कला से प्रेरित था। मिट्टी के रंगों, बेज, गेरुआ और नीले जैसे नैचुरल टोन का इस्तेमाल करते हुए, उन्होंने स्ट्रक्चर्ड और फ्लोई सिल्हूट्स में कोट, ड्रेसेस, स्कर्ट्स और जैकेट्स पेश किए। इस कलेक्शन में धरती की सादगी और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।
वहीं, रूसी फैशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, रूसी डिजाइनर फातिमा शोगनोवा ने अपने लेबल ‘हाट्सिबाना’ के लिए ‘अमेजन’ कलेक्शन प्रदर्शित किया। यह कलेक्शन कला और फैशन के संगम का प्रतीक रहा, जिसमें बोल्ड ब्रशस्ट्रोक्स और प्रतीकों को ग्राफिक प्रिंट्स और एम्ब्रॉयडरी के माध्यम से कपड़ों पर उकेरा गया था। लंबे फ्लोई ड्रेसेस और जैकेट्स पर की गई यह क्रिएटिव आर्टवर्क सभी का ध्यान खींच ले गई।
इसके अलावा, डिजाइनर अमित हंसराज के ब्रांड ‘इंका’ ने भी 22 अलग-अलग लुक्स के साथ रैंप पर धमाल मचाया। इस कलेक्शन में ड्रेप्ड ड्रेसेस, सॉफ्ट-स्ट्रक्चर्ड जैकेट्स और लहरिया पैटर्न वाले खूबसूरत काफ्तान्स शामिल थे। सबसे खास बात यह रही कि ब्रोकेड जैसे भारी फैब्रिक का इस्तेमाल करते हुए भी डिजाइनर ने ऐसे आउटफिट्स बनाए जो बेहद हल्के और आरामदायक थे। यानी स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट मेल।
ये भी पढ़े - Diwali 2025 : दिल्ली के इन 5 बाजारों में करें शानदार शॉपिंग, बजट की टेंशन होगी गायब
लैक्मे फैशन वीक x FDCI 2025 ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय फैशन अब ग्लोबल मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। जहां परंपरा, कला और आधुनिकता तीनों एक साथ चलती हैं।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…