Bihar Election 2025
Road accident : सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के अकिलपुर पंचायत के रामदास चक बिंदटोलिया गांव में शनिवार को एक दुखद घटना हुई। यहां गंगा नदी में नहाने गई चार बच्चियां डूब गईं। तीन बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
मृतक बच्चियां भुलेटन महतो की बेटियां थीं। उनकी उम्र क्रमशः 11 वर्ष की गुंजन कुमारी, 9 वर्ष की सपना कुमारी और 7 वर्ष की तुरनी कुमारी थी। चौथी बच्ची लखमुनि कुमारी (पिता रामनाथ महतो) की हालत गंभीर है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से पतलापुर बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि चारों बच्चियां दोपहर में नहाने के लिए घर से निकली थीं। वे गंगा नदी के गहरे हिस्से में चली गईं और अचानक डूबने लगीं। आसपास के लोग शोर सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक तीन बच्चियों की जान जा चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतक बच्चियों के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिघवारा थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के किनारे सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
ये भी पढ़े : जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लगभग तय किए 31 से ज्यादा संभावित उम्मीदवारों के नाम
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…