Categories: Othersबिहार

लालू यादव छोड़ने वाले है अपना पद ? तेजस्वी ने इशारे-इशारे में बताया कौन होगा RJD का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

RJD National President : बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अहम संकेत दिए हैं जिससे पार्टी में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई है.

जगदानंद सिंह को मिल सकती है राष्ट्रीय जिम्मेदारी

ज्ञात हो कि राज्य परिषद की बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय भूमिका देने की मांग की जिस पर लालू यादव ने इशारों में अपनी सहमति जताई. लालू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जगदानंद सिंह को हम बहुत धन्यवाद देते हैं. उन्होंने काफी मेहनत की है और पार्टी को आगे बढ़ाया है. इसके साथ ही लालू यादव ने कहा कि मुझे 28 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बनाए रखने के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं.

लालू यादव ने जताए संकेत

लालू यादव के इस बयान को RJD की कमान जल्द किसी और को सौंपने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले जगदानंद सिंह को RJD की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

गौरतलब है कि आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 5 जुलाई को होना है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार लालू यादव की जगह जगदानंद सिंह को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago