होम = Breaking = लालू यादव को सुप्रीम राहत! नहीं रद्द होगी जमानत; 6 महीने के भीतर HC को पूरी सुनवाई करने का निर्देश

लालू यादव को सुप्रीम राहत! नहीं रद्द होगी जमानत; 6 महीने के भीतर HC को पूरी सुनवाई करने का निर्देश

Lalu Yadav News: चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत रद्द करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। सीबीआई की उस याचिका को भी खारिज कर दिया गया, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने और बेल रद्द करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लालू यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

SC ने HC को जल्द सुनवाई का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर लालू यादव की जमानत रद्द करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को लंबित अपील पर जल्द फैसला सुनाने और संभव हो तो छह महीने में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। मामले से जुड़े कानूनी सवालों को सुप्रीम कोर्ट ने खुला रखा है।

लालू पर फर्जी निकासी की साजिश में शामिल होने का है आरोप

सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पशुपालन विभाग में हुई फर्जी निकासी की साजिश में उनकी भूमिका थी। चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा, देवघर, दुमका और डोरंडा कोषागार मामलों में उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है।