लाइफस्टाइल

दिवाली से पहले चेहरे पर न करें ये गलतियां, स्किन एक्सपर्ट ने बताया किन ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से बचना जरूरी

Last-minute beauty treatments before Diwali: दिवाली में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। त्योहार की तैयारियों के बीच कई लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए ब्यूटी पार्लर में अपॉइंटमेंट ले रहे हैं, स्किन ट्रीटमेंट करा रहे हैं और नए प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। हालांकि, इंस्टेंट ग्लो पाने की जल्दबाजी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। गलत समय पर कराया गया ट्रीटमेंट चेहरे पर जलन, लालिमा और पिगमेंटेशन की समस्या पैदा कर सकता है।

मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट (डर्मेटोलॉजी) डॉ. सोनाली कोहली ने दिवाली से पहले स्किन केयर को लेकर जरूरी सलाह दी है।

दिवाली से ठीक पहले इन स्किन ट्रीटमेंट्स से बचें

डॉ. कोहली के मुताबिक, ऐसे ट्रीटमेंट जिनमें त्वचा को नुकसान पहुंचाकर उसे दोबारा ठीक होने के लिए प्रेरित किया जाता है, किसी बड़े आयोजन से ठीक पहले नहीं कराने चाहिए। इनमें डीप केमिकल पील, लेजर ट्रीटमेंट, CO2 रिसर्फेसिंग, माइक्रोनीडलिंग और चेहरे के दिखने वाले हिस्सों पर नए फिलर्स शामिल हैं। इन सभी प्रक्रियाओं में त्वचा को ठीक होने के लिए समय चाहिए, जिसे कम नहीं किया जा सकता।

डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक दुल्हन ने संगीत से तीन दिन पहले तेज केमिकल पील कराया था, ताकि चेहरे पर निखार आ सके। लेकिन अगले तीन दिन उसका चेहरा चमकने के बजाय पपड़ी छोड़ता रहा। उनका कहना है कि जिस ट्रीटमेंट में त्वचा छिलती या उसमें सुई चुभाई जाती है, उसे किसी बड़े कार्यक्रम के सप्ताह में नहीं कराना चाहिए।

ट्रीटमेंट से पहले कितना समय देना जरूरी?

डॉक्टर के अनुसार, स्किन ट्रीटमेंट के लिए दिनों के बजाय हफ्तों पहले योजना बनानी चाहिए। हल्के केमिकल पील के लिए दो से तीन हफ्ते, जबकि लेजर और माइक्रोनीडलिंग के बाद लालिमा कम होने और कोलेजन प्रक्रिया सामान्य होने में चार से छह हफ्ते लग सकते हैं। फिलर्स के लिए दो से तीन हफ्ते का समय देना चाहिए। वहीं, बोटॉक्स का असर पूरी तरह दिखने में करीब दो हफ्ते लगते हैं और इसमें रिकवरी के लिए विशेष समय नहीं चाहिए।

डॉ. कोहली ने सलाह दी कि किसी भी ट्रीटमेंट के ठीक होने में लगने वाले समय के अलावा एक अतिरिक्त सप्ताह का बफर भी रखें, क्योंकि आयोजन के सप्ताह में त्वचा की प्रतिक्रिया को तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता।

इंस्टेंट ग्लो के लिए नए प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे न आजमाएं

डॉक्टर ने त्योहार से ठीक पहले नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाने से भी बचने को कहा है। उनका कहना है कि नया एक्टिव इंग्रीडिएंट त्वचा के लिए अनजान होता है और किसी आयोजन से पहले उसे इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है।

नींबू लगाकर धूप में जाने से फाइटोफोटोडर्मेटाइटिस हो सकता है, जिससे त्वचा जल सकती है और लंबे समय तक पिगमेंटेशन रह सकता है। बेकिंग सोडा त्वचा की सुरक्षा करने वाली परत को नुकसान पहुंचाता है, जबकि मुंहासे पर टूथपेस्ट लगाने से केमिकल बर्न हो सकता है, जिसका असर कई महीनों तक रह सकता है। इसलिए आयोजन से पहले आखिरी सप्ताह में चेहरे पर कोई नई चीज इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए अपनाएं ये तरीके

डॉ. कोहली के मुताबिक, त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए नियमित देखभाल जरूरी है। इसके लिए हल्के क्लींजर, हाइड्रेटिंग सीरम, अच्छे मॉइस्चराइजर और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। धूप से होने वाला टैन और पिगमेंटेशन चेहरे की चमक कम कर सकता है।

इसके अलावा पर्याप्त नींद लें और त्योहार से पहले चीनी और शराब का सेवन कम करें, क्योंकि इनसे अगले दिन चेहरे पर सूजन दिख सकती है। डॉक्टर का कहना है कि त्योहारों पर दमकती त्वचा पाने वाले लोग आमतौर पर आखिरी सप्ताह में कोई बड़ा बदलाव नहीं करते, बल्कि पहले से ही नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाते हैं।

ये भी पढ़े: पुर्तगाल में आवास संकट पर भड़के लोग, लिस्बन-पोर्टो में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

17 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

18 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago