Breaking

दिल्ली में ISBT के पास सरेआम लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

 Firing on Lawrence Bishnoi's legal team: दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT के पास मंगलवार की देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर आए हमलावरों ने कर पर कई राउंड फायर किए और फरार हो गए। फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षतिग्रस्त का वीडियो आया सामने

घटना के बाद क्षतिग्रस्त का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है। ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण वकील की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया है। इस हमले में गाड़ी के अंदर बैठा शख्स घायल भी हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को दिल्ली के एक व्यस्त और बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया।

लॉरेंस फिलहाल जेल में है

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, रंगदारी, वसूली समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।  साल 2015 से लगातार जेल में बंद है और आरोप है कि वह अभी भी आपराधिक जगत का सरगना है और जेल के अंदर से ही साजिश रचता है। लॉरेंस के ऊपर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (2022) की हत्या का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे: सिंगर बी प्राक को धमकी में लॉरेंस गैंग

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago