Leander Paes Join BJP: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी ने टीएमसी को बड़ा झटका दिया है। टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरम रिजिजू समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है, लिएंडर पेस ने 5 साल पहले गोवा में सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ली थी।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। बीजेपी को उम्मीद है कि लिएंडर पेस के आने के बाद पार्टी की लोकप्रिया स्पोटर्स सर्कल और युवा वोटरों में हो जाएगी। पेस का परिवार मूल रूप से कोलकाता का है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने भावुक अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक अहम और गर्व का पल है। पेस ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें देश और खासकर युवाओं के लिए काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सदस्यता उनके लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…