दुनिया

आज नई दिल्ली पहुंचेंगे लियोनल मेसी,PM मोदी से मुलाकात सहित ऐसा है भारत दौरे के आखिरी दिन का शेड्यूल

GOAT India Tour: अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी सोमवार को अपने भारत दौरे के आखिरी चरण में नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। सुबह करीब 10:45 बजे राजधानी आगमन के साथ ही उनका व्यस्त और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम शुरू होगा। दिल्ली पहुंचते ही मेसी एक प्रमुख होटल में लगभग 50 मिनट के ‘मीट एंड ग्रीट’ सेशन में शामिल होंगे, जहां चुनिंदा मेहमानों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद मेसी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास जाएंगे। यहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात और बातचीत प्रस्तावित है। पीएम से मुलाकात के बाद मेसी एक सांसद के आवास पर देश के मुख्य न्यायाधीश और भारतीय सेना प्रमुख से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। बताया जा रहा है कि यह आवास एनसीपी नेता और पूर्व एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल का है।

भारत दौरे के समापन से पहले मेसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम भी जाएंगे, जहां वे भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। मेसी के दौरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई इलाकों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

GOAT का यह दौरा खेल, कूटनीति और सेलिब्रिटी पावर का अनोखा संगम माना जा रहा है।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

59 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago