देश

चलती ट्रेन में शराब की बारिश! सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच से गिरती बोतलों ने खोला तस्करी का नया राज

Satyagrah Express: दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने यात्रियों के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया। ट्रेन के स्लीपर कोच में अचानक ऊपर से शराब की बोतलें गिरने लगीं, जिससे पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे सामने आया मामला?

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे की है, जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के पिपराइच स्टेशन से कप्तानगंज की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान स्लीपर कोच S-4 और S-5 के बीच बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल से एक-एक कर 20 से ज्यादा अंग्रेजी शराब की बोतलें गिरने लगीं। अचानक हुई इस घटना से यात्री घबरा गए और तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई।

तस्करी का चौंकाने वाला तरीका

प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब तस्करी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बिहार में लागू शराबबंदी के चलते तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाते रहे हैं, और इस बार उन्होंने ट्रेन के कोच की छत को ही छिपाने की जगह बना लिया। आशंका है कि ट्रेन के वाशिंग यार्ड में कोच के सीलिंग पैनल को खोलकर शराब की बोतलें अंदर छिपाई गईं, जिन्हें बिहार पहुंचने पर उतारने की योजना थी। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छत से बोतलें गिर रही हैं। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटी एजेंसियां

राजकीय रेल थाना के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, रक्सौल RPF टीम भी अलर्ट पर है और ट्रेन के गंतव्य पर पहुंचते ही कोच की गहन तलाशी ली जाएगी। यह घटना न सिर्फ तस्करों के नए हथकंडे को उजागर करती है, बल्कि रेलवे सुरक्षा में मौजूद खामियों की ओर भी इशारा करती है। अब देखना होगा कि जांच में और क्या खुलासे होते हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान का बीकानेर बना कश्मीर! ओलों की सफेद चादर ने बदली तस्वीर, किसानों की बढ़ी चिंता

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

30 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

54 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago