देश

Budget Session: हाथों में प्लेकार्ड लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में की नारेबाज़ी, संसद की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Budget Session News: मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आगे की चर्चा शुरू होते ही लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और हंगामे के बाद से कार्यवाही को सुबह से 2 बार स्थगित किया जा चुका है। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामे के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया और फिर दोबारा विपक्षी सांसदों ने प्लेकार्ड लेकर संसद में नारेबाजी की, जिसके बाद संसद को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। दरअसल, विपक्षी सांसद सरकार से अमेरिका-भारत ट्रेड डील मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं।

'हाउडी मोदी, सरेंडर मोदी' के नारे लगे

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने 'हाउडी मोदी सरेंडर मोदी' के नारे लगाना शुरू कर दिए। सांसद नारे लगाते हुए स्पीकर की मेज के सामने तक पहुंच थे।

जेपी नड्डा ने दी प्रतिक्रिया

विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने भारत- अमेरिका डील पर कहा, "कल अमेरिका के राष्टपति ने ट्वीट किया है, जिसमें टैरिफ के बारे में पीएम को अवगत करवाया। पीएम को सच्चा दोस्त बताया है। पीएम ने शुक्रिया अदा किया। मैं विपक्ष की हताशा ये स्पष्ट दिखता है कि जिन्हें अच्छाई में भी बुराई दिखने का तरीका बन गया है। सरकार की ओर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी डील के बारे में बताएंगे।"

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- 'भाजपा ने फिर किया ‘किसानों’ पर वार भाजपा सरकार दे जवाब, क्या है दबाव। भारत के बाज़ार को अमेरिकी कृषि उत्पादों व खाद्यान्नों के लिए खोल देना, हमारे देश की खेती-किसानी पर रोज़ी-बसर करने वाली 70% आबादी के साथ धोखा है। भाजपाई और उनके संगी-साथी आज़ादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट थे, आज भी हैं। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी जनता के बीच जाकर बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए कितना कमीशन खाया है।

बीजेपी ने कहा- राहुल ने संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले की अवहेलना करते हुए सदन में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर अपने झूठे आरोपों से संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराया। लोकसभा में उस समय हंगामा हो गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित ‘संस्मरण’ को उद्धृत करने का प्रयास करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा स्थगित, राहुल गांधी की टिप्पणी से हुआ हंगामा

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago