News Latest

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में मचा हंगामा, संसद में डोकलाम और चीनी घुसपैठ का किया था जिक्र

Rahul Gandhi News: लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोमवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान से हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास हैं।

राहुल गांधी पर भड़के लोकसभा स्पीकर बिरला

लोकसभा में हंगामा इतना बढ़ गया कि राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि तो फिर आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या कहना है। इस पर स्पीकर ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि मैं आपका सलाहकार नहीं हूं। लेकिन आपको उसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए, जिस पर यहां चर्चा हो रही है।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान को किया खारिज

इस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ ने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि आप बताएं कि आखिर यह पुस्तक प्रकाशित हुई भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी पुस्तक के आधार पर यहां बात नहीं की जा सकती, जो प्रकाशित ही नहीं हुई है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि यह पुस्तक पब्लिश हुई थी या नहीं। इस दौरान अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।

राहुल के समर्थन में खड़े हुए अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने खड़े होकर राहुल के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से गुजारिश की है कि वह राहुल को किताब पर बोलने दें। चीन का मुद्दा संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें: किरेन रिजिजू ने मस्क की टिप्पणी का हवाला देकर राहुल गांधी को घेरा, कहा- भारत को बदनाम करना बंद करें

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago