लाइफस्टाइल

भगवान गणेश का प्रिय प्रसाद ‘मोदक’: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट उकडीचे मोदक

Modak Recipe : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोदक बनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है, क्योंकि यह भगवान गणेश का प्रिय प्रसाद माना जाता है। खासकर पारंपरिक उकडीचे मोदक का अपना एक विशेष धार्मिक और सास्कृतिक महत्व है। इनका मीठा स्वाद और नारियल-गुड़ की भरावन भगवान गणेश को प्रसन्न करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।

अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर पर ही स्वादिष्ट औप पारंपरिक मोदक बनाना चाहते है, तो चिंता न करें। हम आपके लिए लाए है एक बेहद आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के स्वादिष्ट मोदक तैयार (Modak Recipe)  कर सकते है।

मोदक सामग्री

भरावण के लिए: 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप कद्दूकस किया गुड़, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1/4 चम्मच केसर (वैकल्पिक)
बाहरी आवरण के लिए: 1 कप चावल का आटा, 1 कप पानी, 1 चम्मच घी, 1/4 चम्मच नमक

मोदक बनाने की विधि

  • एक कढ़ाई में नारियल और गुड़ डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब गुड़ पिघलकर मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और केसर डालें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • एक कढ़ाई में पानी, घी और नमक डालकर उबालें। उबालते पानी में धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म मिश्रण को गीले हाथों से गूंधकर नरम आटा तैयार करें।
  • गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को चपटा करके बीच में तैयार भरावण रखें। किनारों को जोड़कर मोदक का आकार दें।
  • मोदकों को मलमल के कपड़े पर रखें। इन्हें स्टीमर में 10-15 मिनट के लिए भाप में पकाएं। गर्मागर्म मोदक का गणेश जी को भोग लगाएं।

ये भी पढ़े : Makhana Laddu : गुड़ और मखाने का ये स्वाद से भरपूर लड्डू बनाएं, नोट करें विधि

हेल्दी मोदक रेसिपी (Diabetes के लिए उपयुक्त)

यदि आप स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मोदक बनाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस आटा, खजूर पेस्ट, नारियल, बदाम, अक्रोड और स्टेविया का उपयोग करके हेल्दी मोदक बना सकते हैं। यह रेसिपी रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक है और स्वाद में भी लाजवाब है।

Shweta Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

9 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

10 hours ago