News Top

LPG New Connection पर सरकार का बड़ा अपडेट, कब से मिलना शुरू होगा नया सिलेंडर कनेक्शन

LPG New Connection: देश में नए घरेलू LPG कनेक्शन जारी करने पर लगी अस्थायी रोक को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जल मार्ग को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच तेल कंपनियों ने नए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG कनेक्शन जारी करना फिलहाल बंद किया हुआ है। सरकार के मुताबिक, यह रोक स्थायी नहीं है और हालात सामान्य होने के बाद नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा सकती है।

मार्च 2026 से नए कनेक्शन पर रोक

तेल कंपनियों के मुताबिक, मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। फिलहाल कंपनियों का प्राथमिकता मौजूदा ग्राहकों को समय पर LPG रिफिल उपलब्ध कराना है, ताकि पहले से कनेक्शन रखने वाले लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े। इस वजह से नए LPG कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

सरकार ने क्या कहा

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए नए LPG कनेक्शन को लेकर जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोका गया है। सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला स्थायी नहीं है। पश्चिम एशिया में स्थिति सामान्य होने और LPG की आपूर्ति स्थिर होने के बाद नए घरेलू कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू की जा सकती है।

पुराने ग्राहकों को मिल रही प्राथमिकता

फिलहाल तेल कंपनियां नए ग्राहकों के बजाय मौजूदा LPG उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं। पहले से कनेक्शन रखने वाले लोगों को रिफिल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से बंद पड़े LPG कनेक्शनों को दोबारा सक्रिय करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। कंपनियां ग्राहकों से KYC पूरा कराने पर भी जोर दे रही हैं, ताकि कनेक्शन से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट रहे।

फर्जी खरीद पर भी सख्ती

LPG की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए फर्जी खरीद पर रोक लगाने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके साथ ही व्यावसायिक गैस की खरीद को लेकर भी कुछ सीमाएं लागू की गई हैं। इन कदमों का उद्देश्य उपलब्ध LPG की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर मौजूदा घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।

PNG कनेक्शन को लेकर भी निर्देश

सरकार ने उन इलाकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं, जहां PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। ऐसे क्षेत्रों में लोगों को PNG कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। यदि कनेक्शन सरेंडर नहीं किया जाता है, तो LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

कब शुरू होगा नया LPG कनेक्शन

फिलहाल सरकार ने नए LPG कनेक्शन शुरू करने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। मंत्रालय ने इसे अस्थायी रोक बताया है। इसलिए नए कनेक्शन की सुविधा पश्चिम एशिया की स्थिति सामान्य होने और LPG आपूर्ति स्थिर होने के बाद दोबारा शुरू होने की संभावना है। फिलहाल नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों को सरकार और तेल कंपनियों के अगले आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/epfo-noida-800-companies-pf-nomination-deadline/

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

4 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

5 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

5 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

5 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

5 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

6 hours ago