LPU Campus Violence: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 और 27 सितंबर को छात्रा से कथित रेप की अफवाह के बाद हिंसा भड़क गई। सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने हॉस्टल में घुसकर छात्रा के साथ रेप किया। इसके बाद छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया, जो बाद में तोड़फोड़ और आगजनी में बदल गया।
उपद्रवियों ने कैंपस के Uni Mall को निशाना बनाया। सामने आए वीडियो में छात्र और कुछ कथित बाहरी लोग दुकानों के शीशे व दरवाजे तोड़ते और लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के चेहरे ढके हुए थे। Lovely Sweets में भी तोड़फोड़ की गई और CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाया गया। मॉल और आसपास ATM मशीनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। कैंपस में टूटे कांच, जली वस्तुएं और बिखरा सामान नजर आया। कुछ लोग वहां प्रदर्शित MiG-23 विमान और टैंक पर भी चढ़ गए।
प्रदर्शनकारियों ने NH-44 को बाधित किया और कई वाहनों में आग लगा दी, जिनमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थीं।
विवाद बढ़ने के बाद LPU प्रशासन ने रेप के दावे को अफवाह बताया। डीन सौरव लखनपाल के मुताबिक, जांच में दावा अफवाहों पर आधारित पाया गया। मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने SIT गठित की है।
ये भी पढ़े: बांग्लादेश के परमाणु ईंधन वाली रूसी उड़ान के लिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया ब्लॉक
Kanpur: कानपुर के फीलखाना निवासी और चौक सर्राफा व्यापारी किशोर सिंह के घर 12 सितंबर…
Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने…
Assam Rifles Arunachal Pradesh Attack: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह भारत-म्यांमार सीमा…
Kolkata ED Raid: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह एक…
Asaduddin Owaisi Political Representation: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत में अल्पसंख्यकों के हितों और…
Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…
View Comments