Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में एक दलित नाबालिग किशोरी साथ गैंगरेप की घटना पर मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को दुखद और शर्मनाक बताते हुए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
बता दें कि लखनऊ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है।जबकि अभी एक फरार है। मायावती की प्रतिक्रिया ने सूबे में महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े दिए हैं। बाकी विपक्षी पार्टियों ने भी प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर अत्याचार को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति-दुखद व शर्मनाक। यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला उत्पीड़न के साथ-साथ दुष्कर्म व हत्या आदि की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख़्त जरूरत। महिला सम्मान तो दूर महिलाओं की सुरक्षा पहले व अत्यन्त ज़रूरी। मायावती के इस बयान के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था और प्रदेश में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यूपी के बंथरा क्षेत्र की नाबालिग छात्रा अपनी बहन से मिलने के लिए अपने एक दोस्त के साथ घर से निकली थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया और छात्रा को एक सुनसान जगह ले गए। नशे की हालात में आरोपी विशाल गुप्ता, राजेंद्र कश्यप उर्फ बाबू, मेराज, ललित कश्यप और शिव कश्यप ने मिलकर उसके साथ गैंगरेंप किया। जब पीड़िता शाम करीब 5 बजे पीड़िता घर लौटी और परिवार को जानकारी दी।
ये भी पढ़े : Durgapur case : ‘आधी रात लड़की कॉलेज से बाहर कैसे आई?’ सीएम ममता बनर्जी ने निजी कॉलेज पर उठाए सवाल
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…