Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सोमवार सुबह बड़ी खबर सामने आई। हजरतगंज स्थित बहुमंजिला जवाहर भवन में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में भड़की, जिसकी लपटों और धुएं ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग ने भवन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने तक अधिकांश कर्मचारी दफ्तर पहुंच चुके थे। राहत कार्य के दौरान जर्जर इमारत की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों के जलकर नष्ट होने की खबर सामने आई है।
जवाहर भवन में लगी आग की सूचना मिलते ही उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग से उठ रहा घना काला धुआं इतना ज्यादा था कि वह करीब 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…