CJP JP Nadda Meeting: Cockroach Janta Party (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने आंदोलन को लेकर बातचीत की पहल की है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह सौरव दास ने नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें सरकार की बातचीत की इच्छा की जानकारी मिली। दास ने X पर लिखा कि सरकार ने संपर्क किया है, पार्टी की मांगें स्पष्ट हैं और बड़ी संख्या में युवा आंदोलन के समर्थन में जुटे हैं।
वहीं, आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने सरकार की बातचीत की इच्छा की जानकारी तो दी, लेकिन पांच घंटे बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार जानबूझकर बातचीत में देरी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, CJP ने कैबिनेट मंत्री से बातचीत की मांग करते हुए मंत्रियों की सूची भी सौंपी थी, लेकिन सरकार ने केवल डीएम, केंद्र सरकार के सचिव या राज्य मंत्री से मुलाकात का प्रस्ताव दिया, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया।
इस बीच, निषेधाज्ञा के बावजूद हजारों CJP समर्थकों ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मार्च की अनुमति नहीं ली गई थी। यह प्रदर्शन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाने के दो दिन बाद हुआ। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और संसद मार्ग पर तनाव बना रहा। बैरिकेडिंग के दौरान कई जगह झड़पें हुईं और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…