उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ‘गुरु चरण यात्रा’ का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री योगी बोले – “सिख…”

Lucknow News : सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ मंगलवार यानी आज जब लखनऊ पहुंची, तो पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह यात्रा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर से जुड़ी पवित्र जोड़ा साहिब धरोहर से संबंधित है, जिसे सिख परंपरा में अत्यंत पूजनीय माना जाता है।

लखनऊ के ऐतिहासिक यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, गुरुवाणी का श्रवण किया और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

गुरु परंपरा भारत की आत्मा का प्रतीक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरु परंपरा ने भारत को केवल धर्म और आस्था की दिशा नहीं दी, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और त्याग का आदर्श भी स्थापित किया। उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति में कहा गया है। ‘जिथे जाए बहे मेरा सतगुरु, सो थान सुहावा राम राजे।’ अर्थात जहां गुरु महाराज के पवित्र चरण पड़ते हैं, वह स्थान पावन बन जाता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह यात्रा गुरु परंपरा की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करती है। गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और उनके साहिबजादों ने धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, वे भारत के इतिहास में अमिट हैं।

“गुरु चरण यात्रा” राष्ट्र एकता और त्याग की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुई है। उन्होंने कहा, “यह यात्रा केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि त्याग, सेवा और राष्ट्र समर्पण का संदेश लेकर आई है। सिख गुरुओं ने सनातन परंपरा की रक्षा करते हुए समाज को सदैव एकता और साहस की प्रेरणा दी है।”

लखनऊ का यहियागंज गुरुद्वारा ऐतिहासिक रूप से इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह स्थान गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह गुरुद्वारा हमारी साझा संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”

यह यात्रा भविष्य के लिए भी प्रेरणास्रोत है

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे ‘गुरु चरण यात्रा’ को केवल अतीत की स्मृति के रूप में न देखें, बल्कि इसे भविष्य के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा हमें सिखाती है कि सेवा, समर्पण और त्याग ही राष्ट्र निर्माण की नींव हैं।

ये भी पढ़े - अमरोहा में महिला की गला रेतकर हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की प्रशंसा

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परबिंदर सिंह, तथा गुरुद्वारा कमेटी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस पवित्र यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और गुरु परंपरा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago