Breaking

लखनऊ में पंचायत सचिव को दूसरी महिला संग पकड़ा, पत्नी ने बरसाए थप्पड़ और जूती

Lucknow: लखनऊ के गुडंबा इलाके में पंचायत सचिव को उसकी पत्नी ने कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के फ्लैट में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने महिला को पांच थप्पड़ मारे और पति के चेहरे पर जूतियां बरसाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला माल विकासखंड की ग्राम पंचायत में तैनात सचिव अल्सफ बेग से जुड़ा है। पत्नी सबा को पति के दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिली थी। वह फ्लैट पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। सूचना पर यूपी-112 पहुंची और सभी को थाने ले गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, पत्नी की शिकायत को मेडिएशन के लिए भेजा गया है और अल्सफ के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हुई है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

सबा ने बताया कि दोनों का निकाह 9 जून 2021 को हुआ था और उनकी ढाई साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से पति का व्यवहार ठीक नहीं था और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह नशे का आदी है और मारपीट करता है। सबा ने सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर जान से मारने और दूसरी शादी की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उसने पति पर गैरकानूनी गतिविधियों और सेक्स रैकेट से जुड़े होने का दावा भी किया। 15 अगस्त को कथित तौर पर पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने के बाद मामला सामने आया। पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे पर भी 1 साल की मैटरनिटी लीव

Tanisha Verma

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

12 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago