Goa fire tragedy escapee caught in handcuffs
Luthra Brothers Thailand Handcuffed: गोवा के बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुई भीषण आग जिसमें 25 लोगों की मौत और कई घायलों के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स अब थाईलैंड में पकड़े जा चुके हैं। भारत के आग्रह पर फुकेट पुलिस ने क्लब के फाउंडर सौरभ और गौरव लूथरा को हिरासत में लिया। दोनों को फिलहाल फुकेट के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां से उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी चल रही है।
आग लगने के महज पाँच घंटे बाद दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली होते हुए थाईलैंड भाग गए थे। बाद में उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर और इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी हुआ। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 7 दिसंबर को रात 1:17 बजे टिकट बुक किए—ठीक उसी समय जब फायरकर्मी गोवा में क्लब की आग बुझाने में जुटे थे। इसी वजह से उनके भागने पर संदेह और गहरा हो गया।
लूथरा ब्रदर्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में प्री-अरेस्ट बेल की अर्जी भी लगाई थी। उनका दावा था कि वे क्लब के रोज़मर्रा संचालन में शामिल नहीं थे और उन पर लगाए आरोप बदले की भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने अपनी थाईलैंड यात्रा को “पहले से तय बिजनेस मीटिंग” बताया, न कि भागने की कोशिश।
गोवा पुलिस की FIR ने क्लब के संचालन में बड़े पैमाने पर लापरवाही उजागर की है न आग बुझाने का उपकरण, न अलार्म सिस्टम, न फायर ऑडिट का रिकॉर्ड। साथ ही नाइटक्लब में निचले और ऊपरी दोनों फ्लोर पर कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं था, जिसके चलते कई लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस का आरोप है कि मालिक, मैनेजर और इवेंट टीम ने खतरों को जानते हुए भी “गंभीर लापरवाही” बरती।
गोवा पुलिस की एक विशेष टीम अब फुकेट जाएगी और दोनों भाइयों को भारत लाकर ट्रायल का सामना करवाएगी। थाईलैंड से सामने आई उन दोनों की पहली तस्वीरों ने मामले में नया मोड़ ला दिया है, हाथों में हथकड़ी, चारों ओर पुलिस का घेरा और अब भागने का कोई रास्ता नहीं।
ये भी पढ़े: ट्रंप का धमाका: हमने टैंकर जब्त किया और तेल हमारा… वेनेज़ुएला-अमेरिका के बीच टकराव!
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…