मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज! 6 दिन में 6 रिकॉर्ड… कौन रोकेगा ये रफ्तार?

Dhurandhar Box Office Collection : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। रिलीज से पहले मिली निगेटिव रिव्यू और विवादों के बावजूद फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। मात्र 6 दिनों में फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

छठे दिन भी तूफानी कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने छठे दिन ₹27 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन ₹180 करोड़ हो गया है। फिल्म सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसका कुल कारोबार ₹274.25 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर’ ने बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

1. 2025 की 7th Highest Grosser बनी

छठे दिन फिल्म ने ‘रेड 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

2. पहले बुधवार की टॉप अर्नर फिल्मों में 9वीं पोजिशन

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर’ ने 9वां स्थान हासिल किया है।

3. शाहरुख की ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

पहले बुधवार को फिल्म ने ₹27 करोड़ कमाए, जबकि शाहरुख खान की ‘पठान’ ने इसी दिन ₹26.50 करोड़ कमाए थे। यानी ‘धुरंधर’ ने पठान को भी पछाड़ दिया।

4. 'सैयारा' के 6 दिन के कलेक्शन को तोड़ा

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 'सैयारा' के 6 दिनों के ₹153.75 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने 6 दिनों में ही ₹180 करोड़ कमा लिए हैं।

5. रणवीर सिंह की चौथी Highest-Grossing Film बनी

फिल्म ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा पा लिया है।

6. Worldwide कलेक्शन ने कई फिल्मों को किया ध्वस्त

6 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹270 करोड़+ की कमाई कर, ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया:

  • तेरे इश्क में — ₹145.5 करोड़
  • थामा — ₹187.59 करोड़
  • एक दीवाने की दीवानियत — ₹110.28 करोड़
  • सिकंदर — ₹184.89 करोड़
  • रेड 2 — ₹237.46 करोड़
Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago