दिल्ली/NCR

दिल्ली के जहरीले धुएं में सांसद त्रस्त, शीतकालीन और बजट सत्र राजधानी से बाहर कराने की मांग!

Parliament sessions Out 0f Polluted Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक है, जिससे शहरवासियों के साथ-साथ संसद कर्मियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। इसी बीच बीजू जनता दल (BJD) के राज्यसभा सांसद मानस रंजन मंगराज ने शीतकालीन और बजट सत्र को प्रदूषण मुक्त किसी अन्य शहर में स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इसे “मानव निर्मित आपदा” करार देते हुए कहा कि सांसद, अधिकारी, ड्राइवर, सफाईकर्मी और सुरक्षा स्टाफ रोजाना जहरीली हवा में काम करने को मजबूर हैं।

वैकल्पिक शहरों का सुझाव

शून्यकाल के दौरान मंगराज ने कहा कि वे ओडिशा जैसे राज्य से आते हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं चक्रवात और बाढ़ में लाखों लोगों की सुरक्षा करता है। उन्होंने दिल्ली के वायु प्रदूषण संकट को इसी तरह गंभीर आपदा बताया और सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की।

सांसद ने संसद सत्रों के लिए वैकल्पिक शहरों का सुझाव भी दिया। उन्होंने भुवनेश्वर, हैदराबाद, बेंगलुरु, गांधीनगर, गोवा और देहरादून का नाम लिया, जहाँ स्वच्छ हवा और पर्याप्त बुनियादी ढांचा मौजूद है। मंगराज ने जोर दिया कि यह प्रस्ताव किसी राजनीतिक एजेंडा से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह सांसदों और कर्मियों के जीवन और सम्मान की रक्षा के लिए है।

सांसदों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य जोखिम में

दिल्ली में अक्टूबर से जनवरी तक वायु गुणवत्ता लगातार खराब रहती है। इसके पीछे पराली जलाना, वाहनों का उत्सर्जन और निर्माण कार्यों से धूल उड़ना प्रमुख कारण हैं। यही समय है जब संसद का शीतकालीन और बजट सत्र आयोजित होता है, जिससे सांसदों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य जोखिम में पड़ता है। मंगराज ने सरकार से बिना देरी संसद सत्रों को बेहतर वायु गुणवत्ता वाले शहरों में कराने की व्यवहार्यता पर विचार करने का अनुरोध किया, ताकि जीवन और स्वास्थ्य को जोखिम में डाले बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी रखी जा सके।

ये भी पढ़े: फुकेट में घिरे लूथरा ब्रदर्स, हथकड़ी में पकड़े गए गोवा अग्निकांड के फरार मालिक, पहली तस्वीर आई सामने

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

8 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

9 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

10 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago