Breaking

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से अपील, भारत में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया

India AI Summit 2026: दुनिया भर में बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। कई देश नाबालिगों के लिए कड़े नियम लागू करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। इसी मुद्दे पर भारत में भी चर्चा तेज हो गई है, जब इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मंच से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गई।

फ्रांस में शुरू हुई प्रतिबंध की प्रक्रिया

समिट के दौरान मैक्रों ने कहा कि फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने की दिशा में औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उनका तर्क था कि जो चीज वास्तविक दुनिया में बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती, उसे डिजिटल दुनिया में भी उपलब्ध नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सोशल मीडिया कंपनियों और नियामक संस्थाओं की भी बराबर भूमिका है।

यूरोप के अन्य देश भी सक्रिय

मैक्रों के अनुसार, ग्रीस, स्पेन समेत कई यूरोपीय देश भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर आयु सीमा तय करने या कड़े प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उनका कहना था कि यह केवल नियम बनाने का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का प्रश्न है। नॉर्वे, ब्रिटेन और डेनमार्क जैसे देश भी नाबालिगों के लिए सख्त डिजिटल सुरक्षा ढांचा तैयार करने पर विचार कर रहे हैं।

भारत के डिजिटल बदलाव की सराहना

समिट में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत के डिजिटल परिवर्तन की भी सराहना की। उन्होंने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति पहले बैंकिंग व्यवस्था से बाहर था, वह अब डिजिटल भुगतान स्वीकार कर रहा है। इससे भारत में तकनीक के व्यापक प्रसार और समावेशी विकास की तस्वीर सामने आती है।

भारत में भी तेज हो सकती है बहस

भारत में भी सोशल मीडिया कंपनियों के साथ सख्त नियमों को लेकर बातचीत जारी है। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, डेटा संरक्षण और कंटेंट मॉडरेशन जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंता के बीच यह साफ है कि आने वाले समय में बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर कड़े और स्पष्ट नियम देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के ईरान पर अटैक से पहले सामने आए रूस और चीन, ओमान की खाड़ी में दोनों ने ईरान के साथ शुरू किया सैन्य अभ्यास

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago