Madagascar News
Madagascar News : मेडागास्कर में Gen-Z युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हालात लगातार बदलते जा रहे हैं। सैन्य तख्तापलट के एक सप्ताह बाद अपदस्थ राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना की नागरिकता छीन ली गई है।
राजोइलिना सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनके पास फ्रांसीसी नागरिकता भी है, जिसे लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था।
मेडागास्कर के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हेरिन्त्सलामा राजोनारिवेलो ने हाल ही में एक नए नागरिकता कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ऐसे सभी मेडागास्करी नागरिकों की नागरिकता रद्द की जा सकेगी, जो किसी अन्य देश की नागरिकता रखते हैं। इसी प्रावधान के कारण राजोइलिना की नागरिकता छीनी गई।
गौरतलब है कि 2023 के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भी उनकी फ्रांसीसी नागरिकता को लेकर पात्रता (eligibility) पर सवाल उठे थे, बावजूद इसके वे चुनाव जीत गए थे।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, राजोइलिना के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन युवाओं के नेतृत्व में उग्र हो गए। देश के कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कठोर कार्रवाई की। झड़पों में कम से कम 22 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब सेना का एक दल भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन 25 सितंबर को पानी और बिजली की लगातार कटौती के विरोध में शुरू हुआ था। मेडागास्कर के फ्रांस से ऐतिहासिक संबंध और राजोइलिना की फ्रांसीसी नागरिकता के कारण लोगों में औपनिवेशिक प्रभाव को लेकर असंतोष और बढ़ गया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मेडागास्कर की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महासचिव ने देश में असंवैधानिक सत्ता परिवर्तन की निंदा की है और संवैधानिक व्यवस्था एवं कानून के शासन की बहाली का आह्वान किया है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…