राजस्थान

Rajasthan News: टोंक जिले के मालपुरा में बेकाबू स्कूल बस सड़क से उतरी, आधा दर्जन बच्चे घायल

Rajasthan News:  राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि ग्रामीण इलाके से बच्चों को लेकर मालपुरा जे रही बस एक स्कूल बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे बैठे हुए थे, जोकि बुरी तरह से घायल हो गए।

सड़क से उतरी बेकाबू बस

मौजूद लोगों के अनुसार, यह हादसा मालपुरा–केकड़ी मार्ग पर तीतरियां मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने एक गड्ढे में बस का टायर उतर गया। जिसकी वजह से स्टेरिंग फैल हो गया और बस सड़क से नीचे उतर गई। इस पूरी घटना के दौरान बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल बच्चों को मालपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने बस को जेसीबी की मदद से वापस सड़क पर खड़ा किया।  पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बड़ा हादसा इस वजह से टल गया क्योंकि बस की रफ्तार धीमी थी।

लंबे समय से सड़क है खराब

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ है, वो सड़क लंबे समय से खराब है और गड्ढों से भरी हुई है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाई नहीं की गई है। गांव के लोगों ने कई बार सड़क को ठीक कराने की मांग की है,लेकिन अभी किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई है ।

ये भी पढें: Bihar Election 2025 : JDU का बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सड़क बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिख दिया है। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद बच्चों के अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया है।

Sapna Yadav

Recent Posts

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

14 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

38 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

40 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

59 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago