Cover Story Featured

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर महंत राजूदास ने महंत रविंद्र पुरी से कर डाली यह मांग, कहा- संतों की एक बड़ी सभा बुलाए

Swami Avimukteshwaranand News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में पालकी विवाद के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में और उनके खिलाफ राजनेताओं से लेकर संतों व कथावाचकों के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी जी महाराज से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई कर शंकराचार्य पद से हटाए जाने की मांग की।

क्या कहा महंत राजू दास ने

न्यूज़ इंडिया 24x7 के एक टीवी डिबेट शो में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य पद के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी जी महाराज से मेरी प्रार्थना है कि विचार कर संतों की सभा बैठक बुलाए और उनको (अविमुक्तेश्वरानंद) पद से हटाया जाए। "

रविंद्र जी महाराज का क्या कहना

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने महंत राजू दास के बयान से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जब भी सनातन धर्म की बात होती है तो तथाकथित शंकराचार्य (अविमुक्तेश्वरानंद) उसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा अविमुक्तेश्वरानंद काशी, मथुरा, राम मंदिर, यूसीसी और आर्टिकल 370 समेत तमाम मुद्दों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, "हमने कई बार अविमुक्तेश्वरानंद जी से कहा कि वे इस मुद्दे पर संतों से बात करें, हम से बात करें, हम बीच का रास्ता निकालेंगे, लेकिन उन्होंने संतों, मठाधीशों व आचार्यों से बात नहीं की। अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस और सपा से बात की।"

स्वामी अविमुक्श्तेवरांद से जुड़ा विवाद क्या है?

18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को स्नान नहीं करने देने पर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थकों को पुलिस ने जमकर पीटा। वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद प्रयागराज प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा। यहां तक कि प्रशासन ने नोटिस में अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य मानने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से UP की राजनीति में मची हलचल, बताया- किसके हाथ में होनी चाहिए प्रदेश की कमान

अविमुक्तेश्वरानंद-प्रयागराज प्रशासन विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- जो हास्य-परिहास चल रहा है वह ठीक नहीं

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago