उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में DM रहे आईएएस कृष्णा करुणेश बने नोएडा प्राधिकरण के नए CEO

IAS Krishna Karunesh: नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लोकेश एम की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। कृष्णा करुणेश इससे पहले नोएडा  प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यरत थे।

नोएडा प्राधिकरण पर उठे थे कई सवाल

ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और उसकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए थे। अब आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी ऐसे समय दी गई जब हाल के दिनों में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन सवालों के घेरे में हैं। इसी के चलते डॉ. लोकेश एम का नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद से तबादला किया था।

कई पदों पर रह चुके हैं कृष्णा

कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। आईएएस कृष्णा करुणेश ने एमए किया है और उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है। कृष्णा करुणेश की गिनती यूपी के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी में की जाती है। वह गाजियाबाद जिले में एसडीएम और सीडीओ के पद पर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह अलावा वह हापुड़ व बलरामपुर जिले में भी जिलाधिकारिक रह चुके हैं। वहीं कुशीनगर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर महंत राजूदास ने महंत रविंद्र पुरी से कर डाली यह मांग, कहा- संतों की एक बड़ी सभा बुलाए

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago