News Big

बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए फाइनल किए नाम, पढ़िए किन नामों पर पार्टी ने जताया भरोसा

BJP Candidates final-list for Rajyasabha: राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब महाराष्ट्र से भी चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी ने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताते हुए विनोद तावड़े और रामदास अठावले समेत चार नेताओं को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही भाजपा ने सामाजिक संतुलन और रणनीतिक समीकरण साधते हुए नागपुर की पूर्व मेयर रहीं आदिवासी महिला नेता मायाताई इवनाते को उम्मीदवार बनाकर बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: निशांत कुमार की राजनीति में लॉन्चिंग की तैयारी, JDU कोटे से जा सकते है राज्यसभा!

इन 4 उम्मीदरों पर बीजेपी ने जताया है भरोसा

विनोद तावड़े- देश की राजनीति में विनोद तावड़े बीजेपी के बड़े चेहरों में से एक हैं। फिलहाल विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। बीजेपी के चुनावी प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभा जीत दिलाने वाले विनोद तावड़े की भी खूब चर्चा रही है। विनोद तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में भी थे। 

रामदास अठावले- केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अपनी शेरो शायरी के लिए मशहूर हैं, सदन के अंदर उनके कहे शेर तो पक्ष और विपक्ष दोनों ही खूब सुनते हैं। अक्सर वह मोदी सरकार में एक अहम रोल निभाते हैं। वर्तमान में उनके पास सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय है। 

पूर्व मेयर मायाताई इवनात-  बीजेपी राज्यसभा चुनाव के लिए हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। इस चुनाव में आदिवासी महिला नेता और अत्यंत साधारण पार्श्वभूमी की शिक्षिका मायाताई पर विश्वास दिखाया है। इससे पहले भी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग (NCST) की सदस्या के रूप में उन्हें बीजेपी नेतृत्व दायित्व सौंप चुका है। हाल ही में वे पुनः नागपुर महानगर पालिका की नवनिर्वाचित नगरसेविका बनी थीं।

रामराव वडकुते- रामराव वडकुते महाराष्ट्र के बीजेपी नेता हैं। बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

ये भी पढ़ें: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago