News Featured

दुबई में ड्रोन से अमेरिकी दूतावास निशाने पर! US ने नागरिकों को UAE छोड़ने की दी सलाह

Dubai Drone Attack US Consulate: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं तेज हो गई हैं। ताजा मामले में दुबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद परिसर में आग लग गई। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी ईरान कुवैत और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावासों को निशाना बना चुका है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

दूतावास में लगी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास लगी सीमित आग पर काबू पा लिया है। बकौल रिपोर्ट, "अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास ड्रोन संबंधित घटना के कारण लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।" वीडियो में दूतावास के आसपास से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी लोगों से यूएई छोड़ने की एडवाइजरी

अमेरिकी विदेश विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को ओमान और सऊदी अरब के साथ भूमि सीमाओं के माध्यम से देश छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने कहा, "हम अमेरिकियों को सलाह देते हैं कि यदि उन्हें लगता है कि वे सुरक्षित रूप से UAE छोड़ सकते हैं, तो ऐसा करें। UAE से कुछ उड़ानें रवाना हो रही हैं। ओमान और सऊदी अरब के साथ जमीनी सीमाएं भी खुली हैं।"

ये भी पढ़ें: खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर: रिपोर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago