Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारने के मामले के बाद अब कोल्हापुर से ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर शादी तय होने से नाराज होकर अपनी प्रेमिका को गहरी खाई में धकेलकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू और मृतका की पहचान तरन्नुम बशीर नाईक के रूप में हुई है। दोनों कोल्हापुर जिले के गारगोटी की अवधूत कॉलोनी में आमने-सामने रहते थे। इसी दौरान उनकी पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। तरन्नुम महागांव के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी, जिसके बाद उसने श्रीपाद से रिश्ता खत्म करने की बात कही। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रीपाद ने तरन्नुम को मिलने बुलाया और नाईकवाडी के पास एक गहरी खाई तक ले गया। वहां तरन्नुम ने शादी तय होने के कारण रिश्ता जारी रखने से इनकार किया। आरोप है कि इससे नाराज श्रीपाद ने उसे खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी खुद भुदरगड थाने पहुंचा और युवती के लापता होने की कहानी सुनाई। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, गहन पूछताछ में उसने कथित तौर पर तरन्नुम को खाई में धकेलने की बात स्वीकार कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही तरन्नुम के रिश्तेदार गारगोटी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से भुदरगड तहसील में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: झारखंड: रेलवे की पक्की नौकरी का झांसा देकर 40 महिलाओं से लूटे लाखों रूपए, पैसे लेकर आरोपी फरार
Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…
Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…
Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…
Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे की स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर…
Prakash Dy EC: भारत निर्वाचन आयोग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।…
View Comments