Maharashtra News : महाराष्ट्र बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, 'हिंदू लड़कियां जिम न जाएं'
बिहार चुनाव के बीच महाराष्ट्र ने भी देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, जहां एक तरफ ठाकरे ब्रदर्स एक मंच पर नजर आ रहे हैं, तो बीजेपी के नेताओं के भी अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के विधायक गोपीचंद पडलकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी चारों तरफ से आलोचना हो रही है।
दरअसल महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के महिलाओं को लेकर एक बयान दिया है, जिसपर जमकर बवाल हो रहा है। बता दें कि बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पडलकर ने हिंदू लड़कियों को जिम न जाने की सलाह दे दी। जिसकी वजह से वो विवादों में घिर गए हैं।
अपने संबोधन के दौरान बीजेपी विधायक ने कहा कि हिंदू लड़कियों को जिम जाने की बजाय घर पर ही योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि वहां एक साजिश चल रही है और लड़कियां समझ नहीं पा रही हैं किस पर भरोसा करें।
उन्होंने कहा, ''एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है, इसे साफ तौर पर समझ लीजिये। किसी ऐसे व्यक्ति के बहकावे में मत आइए जो बहुत अच्छा है या अच्छा बोलता है।" भाजपा विधायक ने यह बात दूसरे समुदाय के लोगों के संदर्भ में कही, जिन पर महिलाओं को बहकाने का आरोप लग रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि जिम में उनका ट्रेनर कौन है? अगर घर की लड़कियां जिम जाती हैं, तो उनकी काउंसलिंग की जानी चाहिए। लड़कियों को घर पर ही योग करना चाहिए और जिम जाने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वे आपको धोखा दे रहे हैं।"
ये भी पढ़ें: http://भारत को मिला नया स्वदेशी तेजस MK1A, भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले-“आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग”
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बीजेपी के विधायक पडलकर ने ऐसे बयान दिए हैं, इस से पहले भी पडलकर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आए हैं। बता दें कि बीते सितंबर के महीनें में एनसीपी-एसपी नेता शरदपवार के बारे में भी उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया था।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…