Maharashtra State Film Awards 2026: 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कारों का आयोजन 9 सितंबर 2026 को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में हुआ। समारोह में मराठी सिनेमा की फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों, गायकों, लेखकों और तकनीशियनों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
स्क्रीनराइटर सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया, जिसे उनकी पत्नी हेलेन ने ग्रहण किया। हेलेन ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए सलीम खान की सेहत का अपडेट भी दिया और बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है और वह एक मजबूत इंसान हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला। उन्होंने मराठी में भाषण देकर खुशी जाहिर की और मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया। रानी ने कहा कि वह इस सम्मान की गरिमा पर खरी उतरेंगी और पुरस्कार महाराष्ट्र के लोगों, कलाकारों, टेक्नीशियन्स, फिल्ममेकर्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया।
संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जबकि एक्टर-डायरेक्टर प्रसाद ओक को वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी सम्मानित हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए।
छबिला ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि स्थल ने कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।
ये भी पढ़े: IIT मद्रास की नजर खेती पर, कम पानी में धान और गन्ना उगाने के लिए प्रिसिजन एग्रीकल्चर पर जोर
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…