TET Mastermind Arrested: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस केस के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को पैसे और संपत्ति का लालच देकर परीक्षा का प्रश्नपत्र हासिल किया था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की कड़ियां खंगाल रही है।
जांच में खुलासा हुआ है कि TET का प्रश्नपत्र प्रिंटिंग हाउस से जूते में छिपाकर बाहर निकाला गया था। आरोपियों ने इसे महज 8 हजार रुपये में हासिल किया और बाद में भिवंडी व पुणे समेत कई जगहों पर बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, पूरे पेपर लीक रैकेट से करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब भिवंडी पुलिस ने ग्राहक बनकर पेपर बेचने वालों तक पहुंच बनाई। इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इससे पहले 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था।
भिवंडी पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर पुणे एयरपोर्ट पहुंचा दिया है, जहां से उसे भिवंडी लाया जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने वांटेड आरोपी कपिल दहिया समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि कपिल दहिया भिवंडी के कोंनगांव इलाके में लीक पेपर के खरीदार तलाशने का काम करता था।
गुप्त सूचना मिलने के बाद भिवंडी के डीसीपी पवन बंसोडे के नेतृत्व में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। एक पुलिस निरीक्षक ने संभावित खरीदार बनकर आरोपियों से संपर्क किया। ग्राहक मिलने का भरोसा होने पर आरोपियों ने मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता से संपर्क किया, जिसने राजीव कुमार और आकाश कुमार के जरिए लीक प्रश्नपत्र के चार सेट भेजे। इसके बाद पुलिस ने कोंगांव के एक होटल में जाल बिछाकर धीरज सिंह, आकाश कुमार और राजीव कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि कपिल दहिया दूसरे खरीदार की तलाश में पुणे गया हुआ था, जबकि मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस के हाथ लगा है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…