TET Paper Leak: महाराष्ट्र में टीईटी (TET) परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पेपर लीक की वजह से रविवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत एसआईटी (SIT) जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
टीईटी पेपर लीक मामले की जांच अब कई राज्यों तक पहुंच गई है। विशेष जांच दल (SIT) की चार टीमें महाराष्ट्र के बाहर पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि यह एक अंतरराज्यीय पेपर लीक रैकेट है। सूत्रों के मुताबिक, ठाणे पुलिस को गुरुवार देर शाम ही इस गिरोह की भनक लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और सुनियोजित तरीके से पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने की कार्रवाई शुरू की।
पेपर लीक गैंग का पर्दाफाश करने के लिए ठाणे पुलिस ने सुनियोजित रणनीति अपनाई। पुलिस दो दिनों तक आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखती रही और फिर खुद ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया। आरोपियों को पेपर के बदले मोटी रकम देने का झांसा दिया गया। जैसे ही आरोपी सौदा करने पहुंचे, पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस डील के लिए कुल चार आरोपी हवाई जहाज से दिल्ली से ठाणे पहुंचे थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…