Breaking

प्रयागराज में बड़ा हादसा! कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी, 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे

Cold Storage Wall Collapses In Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। एक कोल्ड स्टोर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे करीब 20 मजदूर आ गए। देखते ही देखते पूरा परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भारी मलबा गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और हर पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

7 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

13 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

31 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

35 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago