Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में स्थित घाटीगांव क्षेत्र में एक मकान में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। आबकारी विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई। फैक्ट्री में अलग-अलग कंपनी के ब्रांड नामों से नकली अंग्रेजी और देसी शराब तैयार की जा रही थी।
आबकारी पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मकान में ड्रामों में भरी करीब 25,000 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा 232 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है, जिनमें रॉयल चैलेंज, पावर व्हिस्की और अन्य नामी ब्रांड की नकली बोतलें शामिल हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री में देसी शराब को मिलावट कर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बोतलें, ढक्कन, रैपर, लेबल मशीनें और रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए हैं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन का खुलासा होने की संभावना है। विभाग ने इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…