Delhi Car Blast Case
Delhi Car Blast Case : दिल्ली–NCR में मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलह ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह ऑपरेशन उन मामलों की जांच का हिस्सा है, जिनमें फाइनेंशियल गड़बड़ियों, शेल कंपनियों के उपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप शामिल हैं।
ED की टीम ने अल-फलह ट्रस्ट समेत उन लोगों के परिसरों पर भी सर्च की, जो ग्रुप के वित्त और प्रशासन से जुड़े कामकाज देखते हैं। छापेमारी के दौरान कई व्यक्तियों से पूछताछ की गई और कई स्थानों से डिजिटल दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
जांच में अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं-
इन सभी बिंदुओं के आधार पर एजेंसी का मानना है कि कई कंपनियां शेल कंपनी पैटर्न पर बनाई गई हैं।
ED को अपनी शुरुआती जांच में यह भी संदेह हुआ है कि अल-फलह ग्रुप द्वारा UGC और NAAC मान्यता को लेकर किए गए दावे संदिग्ध हैं।
इसे लेकर संबंधित एजेंसियों से आधिकारिक जानकारी मांगी गई है।
एजेंसी के मुताबिक छापेमारी से मिले दस्तावेज़ और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…