Pakistan Quetta
Pakistan Quetta : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है और मौतों की आशंका जताई जा रही है।
बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है। डॉक्टरों, नर्सो और पैरामेडिकल स्टाफ को तत्काल ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, विस्फोट सड़क किनारे वाहन और लोगों के बीच हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अचानक तेज धमाका होता दिखाई दे रहा है और लोग उसके प्रभाव में सड़क पर गिर जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि इस धमाके में 19 लोग घायल हुए हैं और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार यह आत्मघाती हमला माना जा रहा है।
ये भी पढ़े – PoK में विरोध प्रदर्शन : दुकान-रास्ते सब बंद, इंटरनेट भी ठप; पाकिस्तान सरकार ने भेजी फौज
क्वेटा (Pakistan Quetta) में हाल ही में सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 4 सितंबर को भी शहर में एक राजनीतिक रैली के दौरान बम धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…