मनोरंजन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को अमेरिका से बड़ा नुकसान, ट्रंप का टैरिफ फैसला लागू

Donald Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए भारत समेत अन्य देशों में बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। बीते महीने उन्होंने भारतीय प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था, और अब फिल्म इंडस्ट्री को सीधा झटका देने वाला यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

साउथ इंडस्ट्री में बढ़ी बेचैनी

अमेरिका, साउथ फिल्मों का सबसे बड़ा विदेशी बाजार माना जाता है। यहां फिल्मों की कमाई करोड़ों में होती है और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए यह मार्केट बेहद अहम साबित होता है। लेकिन ट्रंप के नए फैसले से वहां रिलीज होने वाली फिल्मों की लागत और टिकट कीमत दोनों बढ़ जाएंगे, जिससे दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है।

जल्द ही रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में

अक्टूबर की शुरुआत में ‘कांतारा चैप्टर 1’ समेत करीब 20 बड़ी साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दशहरा के आसपास आने वाली ये फिल्में सामान्यत: अमेरिका में भी सैकड़ों थिएटर्स में रिलीज की जाती हैं। लेकिन 100 प्रतिशत टैरिफ लगने के बाद फिल्म निर्माताओं की चिंता दोगुनी हो गई है।

अब तक अमेरिकी बाजार में चमक बिखेर चुकी हैं साउथ फिल्में

प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अमेरिका में करीब 18.5 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था, वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 22 मिलियन डॉलर की कमाई कर इतिहास रच दिया था। इसी तरह कई तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्में अमेरिकी दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुई हैं। यही कारण है कि वहां का बाजार फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम है।

ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : आवेज दरबार का चौंकाने वाला एविक्शन, एल्विश यादव ने जताई नाराजगी

समीक्षकों (Reviewers) की राय

फिल्म समीक्षक प्रसेन बेल्लमकोंडा के अनुसार, अमेरिका में लगाए गए इस टैरिफ का सीधा असर मुनाफे पर पड़ेगा। आने वाले कुछ महीनों में कम से कम 20 फिल्में रिलीज होंगी, जिनका बजट औसतन 300 करोड़ रुपये है। अमेरिकी बाजार में एक टिकट की कीमत भारत के मुकाबले लगभग 10 गुना है, ऐसे में वहां से होने वाला लाभ इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा होता है।

साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Tariff) के इस नए फैसले ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कमाई के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। अब देखना होगा कि निर्माता इस चुनौती से निपटने के लिए कौन-सी रणनीति अपनाते हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

2 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago