Delhi-NCR Weather
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार यानी आज की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर आते आते नोएडा व आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने बीते कई दिनों से चल रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अनुमान जताया था कि आज राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली और एनसीआर में पिछले दो दिनों से चुभती धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखा जा रहा था। अब बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 34°C से 37°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहेगा। वहीं, आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
बारिश से धूल-मिट्टी कुछ हद तक बैठ गई है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। फिलहाल एनसीआर के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े – Delhi News: मंगोलपुरी में हुए विवाद ने ली एक छात्र की जान,15 साल के व्योम की पीट-पीटकर मौत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब मानसून (Delhi-NCR Weather) अपने अंतिम दौर में है। इसके कारण उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का अनुभव हो रहा है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले एक-दो दौर की बारिश और देखने को मिल सकती है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…