Vijay Malhotra
Vijay Malhotra : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और संस्थापक नेताओं में शुमार प्रोफेसर विजय मल्होत्रा (Vijay Malhotra) का मंगलवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मल्होत्रा ने आज सुबह करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपा और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन सादगी, समर्पण और संगठन निर्माण की मिसाल था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रो. विजय मल्होत्रा न केवल दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे, बल्कि उन्होंने जनसंघ काल से ही संगठन को खड़ा करने और विस्तार देने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका जीवन हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रो. मल्होत्रा जनसंघ और भाजपा के इतिहास के स्तंभ रहे हैं। दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। वे संविधान विशेषज्ञ होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के रूप में भी जनता की सेवा में हमेशा सक्रिय रहे। उनका जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रो. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ये भी पढ़े – Tamil Nadu Stampede : अब तक 40 की मौत, 60 घायल, हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा को याद करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना तक उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूती देने का काम किया। अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा उनके जीवन की पहचान रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वे मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका निभाते रहे।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…