देश

‘मेक इन इंडिया’ को टक्कर देने आया ‘मेक इन अमेरिका’  कौन जीतेगा व्यापार युद्ध?

Make In America: ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन अमेरिका’ दोनों सार्वजनिक रूप से बड़ी अहम योजनाएं हैं। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के ‘Make in America’ विचार ने इसे व्यापार युद्ध की तलवार बना दिया है। वह इस नीति को दुनिया के देशों की विदेश नीति और व्यापार रणनीति को प्रभावित करने वाली शक्ति के रूप में उपयोग करते दिख रहे हैं। भारत को रूस से तेल खरीदने पर टारगेट करना इसी की नीति का हिस्सा लगा।

25% टैरिफ और तेल संकट: अमेरिका ने हमला बोला

ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत से आयात पर 25% टैक्स लगाने जा रहे हैं, साथ ही रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त दंड भी लागू करेंगे। उनका कहना है कि भारत रूस से सस्ती कीमत पर तेल खरीदकर वैश्विक बाजार में मुनाफे के लिए बेच रहा है, जिससे यूक्रेन युद्ध को आर्थिक मदद मिल रही है।

भारत की स्थिति: आत्मनिर्भरता और नीतिगत चुनौतियां

भारत सरकार ने जवाब दिया कि रूस से तेल खरीदने का फैसला राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक जरूरत के आधार पर लिया गया है। यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई नियंत्रण की रणनीति का हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आलोचना करने वाले देशों ने खुद रूस से व्यापार चालू रखा हुआ है।

प्रभाव – निर्यात पर झटका, बाजार में बदलाव

इस टैरिफ के कारण भारतीय इंजीनियरिंग, चमड़ा, कपड़ा, और मसाले जैसे क्षेत्रों को भारी नुकसान हो सकता है। इंजीनियरिंग निर्यातों में अनुमानित $12 बिलियन की कमी आ सकती है। स्पाइस निर्यातकों का कहना है कि जीरा और इसबगोल जैसे उत्पादों को भी अमेरिकी बाजार में मांग में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप की धमकियों और अमेरिका के टैक्स बढ़ाने के बाद भी भारत अपनी नीति पर अडिग है। भारत चाहता है कि हमारे देश के उद्योग मजबूत बनें और हम दुनिया की सप्लाई चेन में अपनी मजबूत जगह बना सकें।

यह भी देखें: Imran Khan Protest in Pakistan: 5 अगस्त की हुंकार कोर्ट से निराश Imran का आखिरी वार! |

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago