Others

मशहूर डायरेक्टर रंजीत यौन उत्पीड़न के आरोप में हुए गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेजा

Ranjith Arrested: मलयालम फिल्म के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को यौन उत्पीड़न की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद डायरेक्टर रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभिनेत्री का आरोप है कि रंजीत ने उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया।

वैन में बुलाकर यौन उत्पीड़न की कोशिश का लगा है आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को रंजीत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि रंजीत को जल्द ही कोच्चि पुलिस को सौंपा जा सकता है। निर्देशक के वकील ने बताया कि रंजीत को एक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

2 साल पहले रंजीत पर दर्ज हुई थी FIR

डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ 2024 में भी एक मामला दर्ज किया गया था जब एक बंगाली अभिनेत्री ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजीत ने 2009 में फिल्म 'पलेरी मणिक्यम' में अभिनय करने के लिए बुलाने के बाद उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

49 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago