देश

हिंदुओं पर बयान को लेकर ममता बनर्जी पर FIR, बीजेपी कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

Mamata Banerjee के खिलाफ पश्चिम बंगाल के Siliguri साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर हिंदुओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. यह शिकायत बीजेपी कार्यकर्ता और वकील रिंकी चटर्जी की ओर से दर्ज कराई गई है.

क्या हैं आरोप?

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी ने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. इसके अलावा चुनाव से पहले भी उन्होंने कथित तौर पर हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी की थी.

रिंकी चटर्जी का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी पुलिस

इस मामले के बीच सोमवार को पुलिस टीम टीएमसी महासचिव Abhishek Banerjee के आवास भी पहुंची थी. पुलिस कथित तौर पर सुरक्षा स्कैनिंग सिस्टम से जुड़े एक एलईडी मॉनिटर को अपने साथ ले गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में वहां मौजूद थे.

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि पुलिस के दौरे को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

TMC से जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नगर निगम अधिकारियों ने कथित अनियमितताओं और भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर अभिषेक बनर्जी से जुड़ी संपत्तियों को कई नोटिस भेजे थे. इससे पहले उनकी जेड प्लस सुरक्षा भी वापस लिए जाने की खबर सामने आई थी.

फलता चुनाव परिणाम के बाद बढ़ी हलचल

फलता सीट पर टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर असंतोष और दरार की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने भारी मतों से जीत दर्ज की, जबकि टीएमसी उम्मीदवार चौथे स्थान पर पहुंच गए.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हालिया घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे सकता है.

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago