Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में दमदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली. लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा था, लेकिन नॉकआउट मैच में RCB ने पूरी तरह मैच पर कब्जा जमाए रखा.
RCB की शुरुआत तेज रही और टीम ने पावरप्ले में ही बड़ा स्कोर बनाने के संकेत दे दिए थे. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि गुजरात के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश जरूर की.
जेसन होल्डर ने लगातार दो बड़े विकेट निकालकर RCB को दबाव में डाल दिया था, लेकिन इसके बाद राजत पाटीदार ने मैदान पर आते ही मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया. कप्तान पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती ओवरों में ही टीम के बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. साई सुदर्शन हिट विकेट होकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल और जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.
RCB के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और गुजरात को वापसी का मौका नहीं दिया. रसिक सलाम डार की शानदार गेंदबाजी ने मैच पूरी तरह RCB की तरफ मोड़ दिया. एक समय गुजरात का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट हो गया था.
हालांकि राहुल तेवतिया ने कुछ बड़े शॉट लगाकर संघर्ष जरूर किया और तेज अर्धशतक लगाया, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह हाथ से निकल चुका था.
मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए टीम की खराब फील्डिंग और दबाव में की गई गलतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि टीम मैच में बनी हुई थी, लेकिन अहम मौकों पर कैच छोड़ना और खराब ग्राउंड फील्डिंग भारी पड़ गई.
गिल ने माना कि टीम ने दबाव की स्थिति में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते तो इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना संभव हो सकता था.
इस हार के बाद गुजरात टाइटन्स के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है. अब टीम को अगले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि RCB पूरे आत्मविश्वास के साथ खिताबी मुकाबले की तैयारी में जुट गई है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…