नागौर में मिली विस्फोट सामग्री
explosives seize: 77नें गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान के नागौर में पुलिस ने 9 हजार 550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। मामले में थांवला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सरहद हरसौर के एक खेत में बने मकान से विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने 58 वर्षीय आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
बरामद किए गए सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था।
31 दिसंबर को भी टोंक पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी कर लाया जा रहा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा था। यह विस्फोटक बूंदी से यूरिया खाद के कट्टों में भरकर लाया जा रहा था। 10 नवम्बर को दिल्ली लाल किले के पास हुए बम धमाके में यही अमोनियम नाइट्रेट इस्तेमाल हुआ था। इसलिए पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच का रही है। गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने पर हर पहलू की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज दिखेगी भारत की ताकत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…