Bareilly Acid Attack: बरेली के शेरगढ़ में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के चार लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया गया। हमले में महिला, उसका पति और उनके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, गर्मी की वजह से परिवार घर के बरामदे में सो रहा था, तभी आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और मच्छरदानी के ऊपर से तेजाब फेंककर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि शेरगढ़ इलाके में एक परिवार के चार सदस्य किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलस गए हैं। शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह लक्ष्मी देवी से शादी करना चाहता था। महिला द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद वह लगातार नाराज और बदले की भावना में था। इसी रंजिश के चलते उसने कथित तौर पर घर में घुसकर परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे महिला समेत परिवार के चार लोग झुलस गए। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
घटना के तुरंत बाद घायल परिवार को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से झुलसे सदस्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…