Manipur Protest: मणिपुर में लंबे समय से जारी तनाव के बीच नागा समूह ने कुकी समुदाय के 14 लोगों को करीब 27 दिनों बाद मुक्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन लोगों को सेनापति जिले में बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन अब नागा समूह ने बंधन बनाए गए लोगों को सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाया गया।
जहां एक ओर कुकी समुदाय के 14 लोगों को बंधन से मुक्त कर दिया गया है तो वहीं अब नागा समुदाय ने भी प्रशासन से अपने 6 लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित लाए जाने की मांग की है। इस पूरे मुद्दे को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव बरकरार है।
मामले को लेकर कई इलाकों में हाईवे जाम और विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी सरकार से लापता लोगों का पता लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। सड़के बंद या बाधित होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मणिपुर पुलिस ने कहा है कि रिहा किए गए कुकी समुदाय के 14 लोगों को सुरक्षित परिवारों तक पहुंचा दिया है। प्रशासन ने यह भी बताया कि नागा समुदाय के लापता 6 लोगों की तलाश जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को कई इलाकों में तैनात किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बातचीत और सामुदायिक सहयोग के जरिए ही इस विवाद का समाधान संभव है। सरकार और स्थानीय संगठनों की कोशिश है कि क्षेत्र में शांति बहाल हो और दोनों समुदायों के बीच तनाव कम किया जा सके।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…