मनोरंजन

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा और बॉक्स ऑफिस दोनों पर रचा इतिहास

BAFTA Winner Boong: मणिपुरी सिनेमा का गौरव बढ़ाते हुए फिल्म 'बूंग' ने 2026 में बाफ्टा अवॉर्ड जीतकर भारत को पहला मौका दिलाया जब कोई भारतीय फिल्म बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीती। यह ऐतिहासिक जीत मणिपुर और पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

और अब, 6 मार्च 2026 को री-रिलीज होने के बाद, 'बूंग' ने एक करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया, जिससे यह मणिपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई। यह फिल्म न केवल ग्लोबल मंच पर चमकी, बल्कि घरेलू दर्शकों तक भी अपनी भावुक कहानी के जरिए पहुंची और रिकॉर्ड बना दिया।

डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी का कमाल

लक्ष्मीप्रिया देवी की ये डेब्यू फिल्म ने हॉलीवुड की बड़ी हिट्स जैसे जूटोपिया 2 और लिलो एंड स्टिच को पीछे छोड़ते हुए बाफ्टा जीता। फिल्म की सफलता ने मणिपुरी सिनेमा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विविधता को उजागर किया।

'बूंग' की कहानी: एक लड़के की भावुक यात्रा

फिल्म की कहानी गुगुन किपगेन द्वारा निभाए गए छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है। उसकी परवरिश सिंगल मदर मंदाकिनी (बाला हिजाम निंगथौजाम) ने की है। बच्चा अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर अपने लापता पिता की खोज पर निकलता है। यह फिल्म उम्मीद, मुश्किलों का सामना करने की ताकत और माँ-बेटे के रिश्ते जैसे भावनात्मक मुद्दों को बेहद संवेदनशील ढंग से दर्शाती है।

ग्लोबल फेस्टिवल्स में पहचान

'बूंग' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसके बाद फिल्म ने वारसॉ, साओ पाउलो, एडिलेड और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी जगह बनाई। हर जगह इसकी सादगी, दिल छू लेने वाली कहानी और मजबूत अभिनय की तारीफ हुई। 'बूंग' न सिर्फ मणिपुरी सिनेमा का गौरव बढ़ाती है, बल्कि भारतीय फिल्मों की वैश्विक स्तर पर पहचान के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनावी बिगुल! बंगाल में दो चरण, असम-केरल समेत चार राज्यों में एक साथ वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

3 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

37 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago